धमतरी. अगर नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए है सुनहरा मौका। धमतरी जिला रोजगार एवं स्व रोजगार मार्गदर्शन केन्द्र की ओर से 24 अक्टूबर को रोजगार कार्यालय मेंं सुबह 11 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार एवं स्व रोजगार इस प्लेसमेंट कैम्प के जरिए एेसे युवाओं को नौकरी का मौका दे रहा है, जो आठवीं, दसवीं एवं 12 वीं पास हैं और उनकी उम्र 18 साल से अधिक है, वे अभ्यर्थी यहां आवेदन कर सकते हैं।
नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर ये है कि इस प्लेसमेंट कैंप में अभ्यर्थियों को कोई भी टेस्ट नहीं देना होगा। अभ्यर्थियों को बस इतना करना होगा कि प्लेसमेंट कैंप में अपने पूरे डॉक्यूमेंट्स के साथ आना होगा। जिला रोजगार एवं स्व रोजगार कार्यालय के मुताबिक कैम्प में रायपुर स्थित ओमड्राई मरचेन्डीस कंसल्टेंट लिमिटेड रायपुरा द्वारा रिक्त तीन पदों पर कुल 105 लोगों का प्लेसमेंट किया जाएगा।
जिला रोजगार कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्षेत्र रायपुर के लिए 7 हजार रूपए वेतनमान पर मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव के पद पर 70 लोगों का प्लेसमेंट किया जाएगा। इसके लिए आठवीं, दसवीं एवं 12 वीं पास, 18 साल से अधिक आयु वर्ग के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।इसी तरह 8 हजार रूपए वेतनमान पर एबीएम पद पर पांच लोगों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए स्नातक अभ्यर्थी, जिसकी उम्र 20 वर्ष से अधिक हो उससे आवेदन मंगाया गया है।
कार्यक्षेत्र रायगढ़ के लिए 8वींं, 10वीं एवं 12 वीं पास तथा 18 साल से अधिक आयु के अभ्यर्थियों का सिक्युरिटी गार्ड के 30 पदों पर प्लेसमेंट आयोजित किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को पासपोर्ट साईज फोटो समेत अन्य दस्तावेज लेकर उपस्थित होने कहा गया है।
TOP POPULAR POST
-
एक ही स्थान पर सभी गुजराती समाचार पत्र पढ़ें। गुजराती समाचार पत्र: पढ़ें सभी समाचार को एक स्थान पर एक समाचार पत्र एक सीरियल वर्तमान घटना...
-
AHMEDABAD:- JILLAFER BADLI CAMP MOKUF RAKHVA BABAT LATEST PARIPATRA. CLICK HERE TO READ THIS PARIPATRA. Gujjuallnews.A call latter can be ...
-
अध्यापक सेवा नियमावली 1981 में कई संसोधन किए जा रहे हैं। एनसीटीई के अनुसार अर्हता संबंधी संशोधन के अलावा ही लिखित परीक्षा के माध्यम से शि...
-
12:00 pm open site... website--http://dpegujarat.org/friends subscribe my channel and get new videos updates... Online Badli Camp All Inf...
-
Samajik Ane Shaikshanik Rite Pachhat Vargana Vidyarthio Mate Khush Khabar : Dhoran 1 Thi 8 Na Tamam Vidyarthio Na Ganvesh Sahay Ma 300 Rupi...
0 Comments: