JOIN WHATSAPP GROUP

TOP POPULAR POST

Saturday, December 23, 2017

JO TAMARI PASE A COMPANY NO MOBILE NUMBER HOY TO AJEJ KARAVO PORT,JANUARY THI BANDH THASE SEVA.

New Delhi: After the introduction of Geo, the competition for cheap service in mobile network companies has started. Because of this, Reliance Communications has stopped its mobile services. Now after Reliance, Aircel has decided to stop its service in Uttar Pradesh (West), Madhya Pradesh, Himachal Pradesh, Gujarat, Maharashtra and Haryana. After 30 January 2018, Aircel will shut down its services in this state.

The company has made this decision after pointing to Trai. Trai has asked users to port their number within the stipulated time frame. With this, Tri has ordered the company to help its users port number.

Trai gave users time to port number until March 10, 2018. Which is connected to Aircel 90 days ago. It has been done so that 90 days before the port can not be ported to any number. After taking a new number, it has to be used for at least 90 days. Read on How to Port Your Number

First of all, you have to give an AIRCEL number to get information out of port. For this, you have to write PORT and send it to 1900. In response to this message you get a unique porting code from 1901. The time limit will be 15 days. Now you have to go to the company center where you have to port number. Here you will have to enter the porting code during the customer application form. Submit the required paper (ID proof, address proof and one passport photo) with this. In response you will be given a SIM card from the new company.

CLICK HERE FOR READ GUJARATI..

Sunday, November 12, 2017

ये टेलिकॉम कंपनियां दे रही हैं अनलिमिटेड कॉल्स और डाटा, चुनें अपना मनपसन्द प्लान#gujjuallnews

टेलिकॉम कंपनियों में अनलिमिटेड कॉल और डाटा प्लान को लेकर चल रही जंग खत्म नहीं हो रही हैं। एेसे में हम यूजर्स की सुविधा के लिए कुछ प्लान्स के बारे में बता रहे हैं
नई दिल्ली (जेएनएन)। टेलिकॉम कंपनियां अपने यूजर्स को लुभाने के लिए रोज नए-नए प्लान पेश कर रही हैं। इनके तहत यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स, अनलिमिटेड डाटा समेत कई सुविधाएं दी जा रही हैं। सरकारी क्षेत्र की कंपनी बीएसएनएल से लेकर देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने पिछले दिनों कुछ प्लान्स पेश किए थे। इस खबर में हम आपको इन्हीं प्लान्स की जानकारी देने जा रहे हैं।

349 रुपये के प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और 1 जीबी 2जी/3डी डाटा प्रतिदिन दिया जा रहा है। आपको बता दें कि इसमें वॉयस कॉल्स केवल होम सर्किल में ही की जा सकेंगी। इस प्लान की वैधता 56 दिनों की होगी। इस प्लान की कीमत अलग-अलग क्षेत्रों में भिन्न होगी। उदाहरण के तौर पर कुछ सर्किल्स में इस प्लान की कीमत 356 रुपये होगी। यह प्लान आंध्र प्रदेश और तेलंगाना कर्नाटक महाराष्ट्र यूपी ईस्ट यूपी वेस्ट ओडिशा पश्चिम बंगाल पंजाब हरियाणा मध्य प्रदेश गुजरात और केरल में वैध होगा।

जानिए BSNL के 10 डाटा प्लान्स के बारे में:
  • 291 रुपये का प्लान: इस प्लान के तहत कंपनी यूजर्स को 8 जीबी का हाई स्पीड डाटा मुहैया करा रही है। यह प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ उपलब्ध है।
  • 298 रुपये का प्लान: इस प्लान में यूजर्स को 1 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। इसके बाद स्पीड 80 Kbps हो जाएगी। साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग (हर नेटवर्क पर लोकल और एसटीडी) दी जा रही है। इस प्लान की वैधता 56 दिनों की है।
  • 339 रुपये का प्लान: इस प्लान के तहत यूजर्स को 3 जीबी डाटा प्रतिदिन मिलेगा। साथ ही बीएसएनएल से बीएसएनएल अनलिमिटेड वॉयस कॉल और किसी भी नेटवर्क पर बात करने के लिए 30 मिनट भी दिए जाएंगे। इसकी वैधता 26 दिनों की होगी।
  • 349 रुपये का प्लान: इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल/एसटीडी), अनलिमिटेड डाटा दिया रहा है। इस प्लान में 2.5 जीबी प्रतिदिन डाटा इस्तेमाल करने के बाद डाटा स्पीड 80 केबीपीएस हो जाएगी। इसकी वैधता 28 दिनों की है।
  • 333 रुपये का प्लान : इसके तहत यूजर्स को अनलिमिटेड 3G डाटा दिया जा रहा है। इसमें 3 जीबी डाटा प्रतिदिन मिलेगा, जिसके बाद डाटा स्पीड 80 केबीपीएस हो जाएगी। इसकी भी वैधता 56 दिनों की है। वहीं, यह प्लान पूर्व, पश्चिम और उत्तर क्षेत्रों के लिए मान्य है। दक्षिण जोन के ग्राहकों को केवल प्रति दिन 1 जीबी डाटा की सुविधा दी जाएगी।
  • 395 रुपये का प्लान: इस प्लान में 2 जीबी प्रतिदिन डाटा इस्तेमाल करने के बाद डाटा स्पीड 80 केबीपीएस हो जाएगी। साथ ही इसमें बीएसएनएल के नेटवर्क पर 3000 कॉलिंग मिनट दिए जा रहे हैं और 1800 कॉलिंग मिनट अन्य नेटवर्क पर फ्री दिए जा रहे हैं। इसकी वैधता 71 दिनों की है।
  • 429 रुपये का प्लान: इस रिचार्ज में यूजर्स को 90 दिनों के लिए 1 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। साथ ही बीएसएनएल से बीएसएनएल पर अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल्स भी दी जाएंगी।
  • 444 रुपये का प्लान: इस प्लान के तहत यूजर्स को 4 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा जिसके बाद डाटा स्पीड 80 केबीपीएस हो जाएगी। इसकी वैधता 90 दिनों की होगी। यानि इस प्लान में 360 जीबी डाटा दिया जाएगा।
  • 666 रुपये का प्लान: इस प्लान के तहत यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ 2 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर वॉयस कॉल कर सकते हैं। इस प्लान की वैधता 60 दिनों की है। यह प्लान केवल प्रीपेड यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है।
  • 1099 रुपये का प्लान: इस प्लान में यूजर्स को बिना की स्पीड लिमिट के हाई-स्पीड डाटा की सुविधा मिलेगी। इस प्लान की वैधता 30 दिन की है।
वोडाफोन के नए प्लान्स की डिटेल्स:
  • पहला रिचार्ज 496 रुपये है। इसके तहत अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल्स दी जा रही हैं। साथ ही 1 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जा रहा है। इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है। वहीं, मुफ्त रोमिंग (आउटगोइंग और इनकमिंग) की सुविधा भी दी जा रही है।
  • दूसरा प्लान 177 रुपये का है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इसके तहत अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल समेत 1 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जा रहा है।
टाटा डोकोमो का नया प्लान:
  • 349 रुपये के प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और 1 जीबी 2जी/3डी डाटा प्रतिदिन दिया जा रहा है। आपको बता दें कि इसमें वॉयस कॉल्स केवल होम सर्किल में ही की जा सकेंगी। इस प्लान की वैधता 56 दिनों की होगी। इस प्लान की कीमत अलग-अलग क्षेत्रों में भिन्न होगी। उदाहरण के तौर पर कुछ सर्किल्स में इस प्लान की कीमत 356 रुपये होगी। यह प्लान आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र, यूपी ईस्ट, यूपी वेस्ट, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात और केरल में वैध होगा।
  • इस प्लान के साथ कुछ लिमिट भी दी गई हैं। इसके तहत यूजर्स अपने होम सर्किल में किसी भी नेटवर्क पर 8000 मिनट तक कॉलिंग कर पाएंगे। लिमिट खत्म हो जाने के बाद यूजर्स को 30 पैसे प्रति मिनट की दर से शुल्क देना होगा। वहीं, 1 जीबी डाटा प्रतिदिन लिमिट खत्म हो जाने के बाद यूजर्स को 10 पैसा प्रति एमबी चार्ज देना होगा। आपको बता दें कि यह प्लान नए व पुराने यूजर्स के लिए वैध होगा।
  •  
  • Thanks For Visit Our Website 
  • For Jobs Updates Click Here.
  • For All In One News Click Here.
  • For Whatsapp Maal. Click here.


Saturday, October 28, 2017

मोबाइल नंबर को आधार से जोड़ने के 3 नए तरीकों का ऐलान





केंद्रीय संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने बुधवार को कहा कि सरकार ने 12 अंकों की आधार संख्या को मोबाइल के व्यक्तिगत नंबर से जोड़ने के लिए वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) समेत तीन नए तरीके पेश किए हैं। इसके माध्यम से आधार को अपने व्यक्तिगत नंबर से जोड़ने की प्रक्रिया आसान होगी। दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने तीन नए नियमों को शुरू किया है। वन टाइम पासवर्ड, ऐप आधारित और इंटरेक्टिव वॉयस रिस्पांस (आईवीआर)। इन तीनों सुविधा के जरिए अपने आधार नंबर को मोबाइल नंबर के साथ जोड़ा सकता है।

इसके साथ अब ग्राहक दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के स्टोरों पर गए बिना अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर को आधार से जोड़ सकते हैं। डीओटी ने बयान में कहा, "वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांग और गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोगों की आसानी के लिए दूरसंचार विभाग ने उपभोक्ताओं के दरवाजे पर पुन: सत्यापन के लिए भी सिफारिश की है।"

केंद्र ने बुधवार को सर्वोच्च न्यायालय से कहा कि आधार योजना को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए 31 मार्च, 2018 तक का समय दिया जाए। नए दिशानिर्देशों के मुताबिक, दूरसंचार ऑपरेटरों को ऐसी सेवा का अनुरोध करने वाले लोगों के लिए एक ऑनलाइन तंत्र उपलब्ध कराया जाना चाहिए और इसकी उपलब्धता समय-सीमा पर आधारित हो, जिसे समय के मुताबिक पूरा किया जाए।

उन्होंने कहा, "आधार संख्या प्रणाली देश के सभी निवासियों को महत्वपूर्ण सरकारी सेवाओं तक पहुंच और समय-समय पर उनकी महत्वपूर्ण जानकारी की अनुमति देने के लिए बनाई गई थी।" मंत्री ने कहा कि देश में मोबाइल की पहुंच तेजी से बढ़ रही है और इसके जरिए ग्राहकों को मोबाइल नंबर के साथ आधार संख्या को जोड़ने में आसानी होगी। सिन्हा ने कहा, "यह सुविधा में सुधार करने और उपभोक्ताओं द्वारा सरकारी सूचनाओं और सेवाओं तक पहुंच बनाने के लिए समय और ऊर्जा को बचाने के लिए सरकार का एक प्रयास है।"

सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) के एक प्रतिनिधि ने कहा, "दूरसंचार विभाग के नवीनतम स्पष्टीकरण के मद्देनजर हम उद्योगों से गठबंधन कर रहे हैं, और ग्राहकों को इस समय इसकी जरूरत है। जबकि, निर्देशों को लागू करने में थोड़ा समय लगेगा। हम सरकार के साथ काम कर रहे हैं, ताकि ग्राहकों को अपने मोबाइल नंबर से आधार को जोड़ने की सुविधा को बेहतर और आसान किया जा सके।"

प्रतिनिधि ने कहा, "हम सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को कार्यान्वित कर रहे हैं, ताकि ओटीपी, एप आधारित और आईवीआरएस सुविधा सहित निर्धारित अतिरिक्त विधियों का उपयोग किया जा सके। हम उम्मीद करते हैं कि व्यक्तिगत मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी मानदंडों का पालन करने के लिए इसे प्रयोग करना तेज और आसान हो जाएगा।"

दूरसंचार विभाग ने अगस्त माह में एक परिपत्र में आधार के लिए आईरिस या फिंगरप्रिंट आधारित प्रमाणीकरण प्रदान करने के लिए दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को निर्देश दिए थे। नए नियमों में यह बताया गया था कि दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को इस उद्देश्य के लिए आईरिस जानकारों को एक उचित भौगोलिक क्षेत्र में तैनात करना होगा।

Vodafone का नया ऑफर, अनलिमिटेड कॉल के साथ 84 जीबी डेटा 496 रुपये में .





सभी टेलीकॉम कंपनियां लगातार अपने ग्राहकों के लिए नए ऑफर लॉन्च कर रही हैं। गुरुवार को अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 69 रुपये वाले सुपरवीक पैक को लॉन्च करने के बाद वोडाफोन इंडिया ने एक बार फिर नया ऑफर लॉन्च कर दिया है। वोडाफोन ने दिल्ली और एनसीआर सर्किल के प्रीपेड ग्राहकों के लिए दो नए ऑफर पेश किए हैं। कंपनी का कहना है कि इन दोनों नए ऑफर को ग्राहकों को सस्ते वॉयस कॉल और मोबाइल इंटरनेट मुहैया कराने के इरादे से पेश किया गया है।

दिल्ली-एनसीआर सर्किल में वोडाफोन प्रीपेड नंबर खरीदने वाले नए ग्राहकों के लिए पहला रीचार्ज 496 रुपये का है। इस पैक की वैधता 84 दिनों की है। इस ऑफर के तहत पहली बार रीचार्ज कराने पर ग्राहकों को मुफ्त लोकल और एसटीडी कॉल और 1 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलेगा। इसके अलावा मुफ्त रोमिंग (आउटगोइंग और इनकमिंग) का ऑफर भी है। इस पैक को ख़ासतौर पर ज़्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले और अधिकतर यात्रा करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

बात करें 177 रुपये वाले दूसरे पैक की तो इसकी वैधता 28 दिन है। यह ऑफर भी वोडाफोन के नए ग्राहकों के लिए है। इस ऑफर के तहत अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल की सुविधा है। वहीं, 1 जीबी डेटा भी मिलेगा। बताया गया है कि अपना मोबाइल नंबर वोडाफोन नेटवर्क पर पोर्ट कराने वाले ग्राहकों के लिए पहली बार रीचार्ज कराने के लिए ये ऑफर उपलब्ध होंगे।

नए ऑफर के बारे में बात करते हुए वोडाफोन इंडिया के दिल्ली-एनसीआर के बिज़नेस हेड आलोक वर्मा ने कहा, ''वोडाफोन का लक्ष्य ग्राहकों को बेहतर नेटवर्क, सेवा और अनुभव देने का है। दिल्ली-एनसीआर में ग्राहकों के लिए नई वर्ल्ड क्लास वोडाफोन सुविधाओं का विस्तार कर हमें खुशी हो रही है। वोडाफोन सुपरनेट पर स्विच करने की चाहत रखने वाले ग्राहकों को 177 रुपये और 496 रुपये के साथ पहली बार रीचार्ज कराने पर आकर्षक ऑफर मिलेंगे।''

वोडाफोन सुपरवीक प्लान के तहत, ग्राहकों को 69 रुपये की कीमत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी कॉल की सुविधा मिलती है। इसके अलावा 500 एमबी डेटा भी इस्तेमाल करने के लिए मिलेगा। जैसा कि नाम से ज़ाहिर है इस प्लान की वैधता एक सप्ताह यानी सात दिन होती है। कंपनी का कहना है कि ग्राहकों के पास हर हफ्ते अनलिमिटेड सुपरवीक प्लान खरीदने का विकल्प मिलेगा। सुपरवीक प्लान सभी रिटेल आउटलेट, यूएसएसडी, वेबसाइट और माय वोडाफोन ऐप के जरिए रीचार्ज कराने के लिए उपलब्ध है।

Airtel 349 रुपये के रीचार्ज पर दे रही है 349 रुपये वापस.





एयरटेल अपने प्रीपेड ग्राहकों को 349 रुपये के रीचार्ज पर 100 प्रतिशत कैशबैक का ऑफर दे रही है। इस ऑफर का फायदा तभी मिलेगा जब ग्राहक भुगतान एयरटेल पेमेंट्स बैंक के जरिए करेंगे। इतना तो साफ है कि कंपनी ने यह कदम एयरटेल पेमेंट्स बैंक के प्रचार के लिए उठाया है। एयरटेल का नया ऑफर, रिलायंस जियो द्वारा दो हफ्ते पहले लॉन्च किए गए ऑफर की तरह ही है जिसमें ग्राहकों को 399 रुपये के प्लान की खरीदारी करने पर 100 प्रतिशत कैशबैक दिया जा रहा था। एयरटेल ने अभी इस बात की जानकारी नहीं दी है कि यह ऑफर कब तक चलेगा।

नए ऑफर के तहत, ग्राहकों को 100 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा जो सात महीने तक इस्तेमाल किया जा सकेगा। यानी अगले रीचार्ज पर 50 रुपये की छूट मिल जाएगी। यह 50 रुपये का कैशबैक एयरटेल पेमेंट्स बैंक अकाउंट में आ जाएगा और अगली बार रीचार्ज कराने पर अपने आप छूट मिल जाएगी। इस ऑफर का फायदा एक महीने में एक बार ही मिलेगा। इस कैशबैक का फायदा आप पेमेंट्स बैंक से किए जाने वाले दूसरे ट्रांज़ेक्शन के लिए भी कर सकते हैं। गौर करने वाली बात है कि, कैशबैक रीचार्ज कराने के दूसरे महीने से ही दिया जाएगा। इस ऑफर को पाने के लिए, प्रीपेड यूज़र को मायएयरटेल ऐप से 349 रुपये वाले प्लान को खरीदने की जरूरत होगी।

बता दें कि 349 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को 1 जीबी प्रतिदिन के हिसाब से कुल 28 जीबी डेटा मिलता है। इसके अलावा लोकल व एसटीडी कॉल की सुविधा भी मिलती है। इस पैक की वैधता 28 दिन है। ग्राहकों को हर हफ्ते बिना किसी शुल्क के 1,000 मिनट कॉल करने के लिए मिलेंगे। और इस लिमिट के खत्म होने के बाद एयरटेल नेटवर्क पर 10 पैसा प्रति मिनट का शु्ल्क देना होगा जबकि दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 30 पैसा प्रति मिनट का शुल्क देना होगा। इसी तरह, हर दिन मिलने वाले 250 मुफ्त मिनट खत्म होने के बाद एयरटेल नेटवर्क पर 10 पैसा प्रति मिनट और दूसरे नेटवर्क पर 30 पैसा प्रति मिनट का भुगतान करना होगा।

टेलीकॉम इंडस्ट्री में एयरटेल और जियो के बीच जंग छिड़ी हुई है और 2016 में मुफ्त कॉल व डेटा के साथ शुरू हुई रिलायंस जियो ने तेजी से अपने सब्सक्राइबर बनाए। पिछले कुछ महीनों से प्रतिद्वंदी कंपनियों ने किफ़ायती दाम में डेटा व कॉल प्लान लॉन्च किए हैं, वहीं जियो लगातार ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से पैक पेश कर रही है। हाल ही में दिवाली पर लेटेस्ट टैरिफ बदलाव के समय, कंपनी ने अपने लोकप्रिय प्रीपेड प्लान के दाम बढ़ा दिए और पोस्टपेड प्लान की वैधता कम कर दी। इसके अलावा पोस्ट-एफयूपी स्पीड भी आधी कर दी।

Friday, October 20, 2017

99% व्यक्ति नहीं जानते कि सिम कार्ड को हिंदी में क्या कहते है

99% व्यक्ति नहीं जानते कि सिम कार्ड को हिंदी में क्या कहते है

हेलो दोस्तों आप सभी का स्वागत है मेरे न्यूज़ चैनल में। दोस्तों कई बार ऐसे सवालो का काम चलाऊ और अजीब जवाब भी ढूंढ निकाल लिया जाता है, पर ये हमेशा काम नही करता है। अक्सर कई कंपनीज़ भी सही कैंडिडेट का चुनाव करने करने के लिए अपने इंटरव्यू में इस तरह के अजीब सवाल करती नजर आती हैं। ठीक ऐसा ही एक सवाल एक टेलीकॉम कंपनी द्वारा आयोजित किये गए इंटरव्यू में पूछा गया। इस खबर को पूरा पढ़ना है ताकि जानकारी मिल।आज हम आपको एक ऐसा ही अजीब, अटपटा सवाल पूछने वाले हैं जो आजकल इंटरव्यू में भी पूछा जाता है। वो सवाल है-

सिम कार्ड को हिंदी में क्या कहते हैं?

जवाब- हालांकि कुछ लोगो ने मजेदार जवाब भी दिए जैसे एक कैंडिडेट ने कहा कि सिम को हिंदी में उपभोक्ता पहचान इकाई पत्ता कहते हैं। लेकिन फिर भी अगर आपको लगता है यह जवाब सही नहीं है तो आप कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। दोस्तों अगर आपको हमारी यह न्यूज़ पसन्द आई हो तो हमे फॉलो करे और पोस्ट को लाइक और शेयर जरूर करे

Any Problems And Suggestions Contact Me.

Name

Email *

Message *